इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बाइकर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पुर्तगाल के एक बाइकर का है जिसने अपने फेसबुक पेज पर इसे पोस्ट किया। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बाइकर ने अपनी बाइक पर अंडे और टमाटर रखे हुए हैं। इन अंडे और टमाटर का इस बाइकर ने ऐसे इस्तेमाल किया है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइकर के सामने एक कार आ जाती है जो उसका रास्ता ब्लॉक कर देती है। उसके बाद क्या उस कार पर ये बाइकर अंडे और टमाटर फेंकना शुरु हो जाता है। बाइकर ने अपनी बाइक पर दो रेक लगा रखे हैं एक में अंडे और दूसरे में टमाटर रखे हुए हैं।

कई बार आप सबने देखा होगा जब एक कार रॉन्ग साइड या फिर सिंग्नल पर धीरे-धीरे चल रही होती है तो पीछे वाली बाइक्स को परेशानी हो जाती है। इतना ही नहीं कई बार यह गाड़ियां बाइक्स का रास्ता ही ब्लॉक कर देती हैं जिसके बाद उन्हें जाने में बहुत दिक्कत होती है।
यहां देखें ये वीडियो-
लेकिन इस बाइक ने इन सभी परेशानियों से निकलने का एक बड़ा ही मजेदार तरीका निकाल लिया है। जिसे देखकर हर कोई चौंक गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो पिछले हफ्ते पोस्ट किया गया था। अब तक 70 हजार से ज्यादा व्यूज इस वीडियो को मिल गए हैं। 500 से ज्यादा बार इस वीडियो को शेयर किया गया है।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक के सामने कार आ जाती है जिसके बाद उसे निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता। कार की वजह से रास्ता सिर्फ बाइकर को ही नहीं बाकी बाकियों को भी दिक्कत होती है। इसी वजह से बाइकर ने ये तरीका निकाला है।


Download Android App
Download iOS App



