केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में बैटरी से चलने वाली पर्यावरण हितैषी बसों का उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण अभियान में भी हिस्सा लिया। साथ ही गृह मंत्री ने महिलाओं से अपील की कि वे प्लास्टिक के थैलों का इस्तेमाल नहीं करें और खरीदारी के लिए कपड़े के थैले साथ लेकर जाएं।
शाह ने कहा कि केंद्र सरकार पर्यावरण को बचाने की कोशिश के तहत एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के उत्पादन को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्वच्छ भारत’ का संकल्प लिया है, लेकिन प्लास्टिक इस संकल्प को साकार करने की दिशा में सबसे बड़ी बाधा है।

शाह ने जनसभा में कहा, ‘‘इसलिए हमारे प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में नागरिकों से अपील की कि वे दो अक्टूबर (महात्मा गांधी की जयंती) से प्लास्टिक के खिलाफ आंदोलन आरम्भ करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी महिलाओं से अपील करता हूं कि वे खरीदारी करते हुए प्लास्टिक के थैलों का प्रयोग नहीं करें। इसके बजाए वे कपड़े का एक थैला रख सकती हैं, जो 10 साल चलेगा।’’


Download Android App
Download iOS App



