बांदा : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के भदबा गांव में शुक्रवार शाम हर्ष फायरिंग से बिजली का एक तार टूट गया, जिसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच लोग जख्मी हो गए। फतेहपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को भदबा गांव के निवासी पूर्व सिपाही उदयभान सिंह चौहान ने गयाधाम से लौटने की खुशी में सामूहिक भोज का कार्यक्रम किया था। इसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से ऊपर से निकला हाईटेंशन तार टूट कर नीचे गिर गया।
उन्होंने बताया कि तार के करंट की चपेट में आकर उदयभान सिंह के छोटे भाई विनोद सिंह चौहान (60) की मौके पर ही मौत हो गयी, और उसको बचाने में पांच अन्य लोग जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कार्यक्रम आयोजक उदयभान को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



