यूपी में अगले तीन दिनों तक जमा नहीं हो पाएंगे बिजली के बिल, जानें क्या है वजह?

Summary :

उत्तर प्रदेश में अगर आप अपने बिजली का बिल भरने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले जरुरी सूचना के बारे में जानकारी लें, बता दें यूपी में आज से अगले तीन दिन तक वर्किंग डे होने के बावजूद भी बिजली के बिल जमा नहीं हो पाएंगे। प्रदेश भर में मंगलवार सुबह से लेकर 10 अगस्त तक शाम 6 बजे तक बिजली के बिल जमा नहीं हो पाएंगे।

बिजली बिल जमा करने वालों की सुविधा को 7 अगस्त से ही बंद किया 
आपको बता दें उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन यानी यूपीपीसीएल (UPPCL) की ओर से उपभोक्ताओं को ये जानकारी दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश भर में मंगलवार यानी 8 अगस्त की सुबह से लेकर 9 अगस्त और 10 अगस्त की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन बिलिंग केंद्रों पर बिलों को जमा नहीं किया जा सकेगा और न ही बिजली के बिल की गलत रीडिंग को लेकर किसी तरह का संशोधन किया जा सकेगा। वहीं ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने वालों की सुविधा को 7 अगस्त की रात 10 बजे से ही बंद कर दिया गया है। 
उपभोक्ताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
दरअसल, यूपी पावर कॉरपोरेशन ने सभी विद्युत वितरण कंपनियों के प्रबंध निदेशक को इससे संबधित सर्कुलर भेज दिया है। सर्कुलर के तहत 7 अगस्त की रात 10 से 10 अगस्त की शाम 6 बजे तक कॉरपोरेशन का ऑनलाइन सिस्टम बाधित रहेगा, क्योंकि यूपीपीसीएल का बिलिंग सर्वर डाउन रहेगा। इस दौरान विशेषज्ञों की टीम सॉफ्टवेयर और सिस्टम को विकसित करने का काम करेगी। इसकी वजह से बिजली बिल के संशोधन समेत कार्यालय के कामकाज पर असर पड़ेगा। वहीं प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Desk Team