ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओनिक्स काउंटी सोसायटी के फ्लैट में इंजीनियर अजीत राज चौधरी (36) का शव सोमवार को पंखे से लटका मिला। इस दौरान इंजीनियर की पत्नी ड्यूटी पर गई थी पुलिस को मौके से दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि उसकी जिंदगी जहर हो गई है और वह अपने कलंक को नहीं धो पाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इससे एक दिन पहले भी एक इंजीनियर ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी।
इंजीनियर चौधरी सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक निजी कंपनी में आईटी इंजीनियर चौधरी सोसायटी में परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी भी एक कंपनी में नौकरी करती है। सोमवार को अजीत का शव पंखे से लटका मिला। अजीत के भाई ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अजीत के भाई अमित ने पुलिस को बताया कि सोमवार को भाई घर पर अकेला था। शाम को जब उसकी पत्नी ड्यूटी से लौटी तो अजीत का शव लटका मिला। अजीत की पत्नी ने अमित को सूचना दी। पुलिस परिजन से बात कर अभी यह नहीं पता लगा पाई है कि अजीत ने अपने कलंक धोने की बात क्यों लिखी।


Download Android App
Download iOS App



