उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर से दोहरी हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुधवार की रात अपने खेतों में पानी भरने गए किसान और उसके नाबालिग बेटे का शव खेतों मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की गला काटकर हत्या की गई है।
परिजनों के अनुसार, दोनों बुधवार की रात अपने खेतों में पानी भरने गए थे और गुरुवार सुबह तक जब वे नहीं लौटे तो परिजन तलाश करने गए तो उन्हें खेतों में मृत पाया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एक साथ दो मौतों से मृतकों के घर में मातम छा गया।
बीमार मां को ठेले पर 4 किलोमीटर दूर अस्पताल लेकर पहुंचा बेटा, रास्ते में महिला ने तोड़ा दम
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। मृतक किसान के बेटे की उम्र 14 बताई गई है। जानकरी के मुताबिक, अपराधियों ने किसान और उसके बेटे का किसी नुकीली चीज से गला काटकर हत्या को अंजाम दिया।


Download Android App
Download iOS App



