खेत की रखवाली करते हुए लापता हुआ किसान, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप

Summary :

सदर कोतवाली क्षेत्र के रजौला गांव में रविवार सुबह खेत की रखवाली करते समय किसान लाला (48) रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया जिसके परिजनों ने कोतवाली में ‘गुमशुदगी’ की सूचना दर्ज कराई है।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में खेत की रखवाली करते हुए एक किसान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। रविवार को अचानक गायब हुए किसान के परिवार ने अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के रजौला गांव में रविवार सुबह खेत की रखवाली करते समय किसान लाला (48) रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया जिसके परिजनों ने कोतवाली में ‘गुमशुदगी’ की सूचना दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न पुलिस टीम लापता किसान की खोजबीन में जुटी हैं।
वहीं, सीतापुर पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक रामवीर सिंह ने कहा कि फिलहाल मामले में गुमशुदगी की सूचना दर्ज की गई है, लेकिन किसान के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर रंजिशन अपहरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों में से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Desk Team