उत्तर प्रदेश में फिर से एक बार धर्मांतरण का जिन्न निकल कर बाहर आया हैं। जानकारी के अनुसार अपने कर्मचारी को कथित रूप से मुसलमान बनाने को लेकर एक डॉक्टर पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इटवा थानाक्षेत्र के रामराज यादव ने आरोप लगाया कि वह एक निजी क्लीनिक में काम करता था, जहां डॉ. फारूकी ने 2019 में उसे मुसलमान बन जाने के लिए मजबूर कर दिया। उसने कहा कि उससे कुरान की आयतें पढ़वायी गयीं एवं करम हुसैन के नाम से उसका आधार कार्ड बनवाया गया।
धर्मातंरण विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज
उसने यह भी आरोप लगाया कि उसने सरकारी अधिकारियों एवं पुलिस से मिलने का प्रयास किया लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिला। पुलिस के अनुसार यादव की शिकायत पर डाक्टर एवं दो अन्य पर उत्तर प्रदेश अवैध धर्मांतरण रोकथाम कानून एवं धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश में पूर्व में बड़े स्तर पर धर्मातंरण का जाल फैलाया जा रहा था । जिसमें कट्टरपंथी लोग गैर धर्म के लोगों के धोखाधड़ी करके उन्हे अपने मुताबिक धर्म में धकेल देते थे । जो काफी बड़ी साजिश का हिस्सा था । लेकिन योगी सरकार की सजगता के चलते धर्म परिवर्तन का रैकेट ज्यादा दिन नही चल पाया । और पकड़े जाने पर त्वरित कार्रवाई भी हुई । जिसके प्रदेश में धर्म परिर्वतन का रैकेट खत्म हो गया ।


Download Android App
Download iOS App



