उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर पिता के खिलाफ 13 साल की बेटी से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पिता वारदात के बाद से ही फरार है।
पुलिस के अनुसार, यह वारदात शुक्रवार की है, जब दोपहर में पिता ने घर के अंदर ही बेटी के साथ यह घिनौनी हरकत की। इसके अगले दिन जब बच्ची की मां को इसकी जानकारी हुई थी, तब उसने शनिवार को अपने पति के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया। खागा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर वह खेत में धान की पौध रोपने गई थी।
आरोपी पिता को ढूंढ रही पुलिस
वही दूसरी तरफ उसकी दो नाबालिग बेटियां घर पर थी। दोपहर में उसका 45 वर्षीय पति 13 वर्ष की नाबालिग बेटी को बहाने से मकान की छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। वारदात के बाद से आरोपी पिता फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



