मथुरा जंक्शन के समीप रेलवे के एक गोदाम में शनिवार को आग लग जाने से लाखों रूपये का माल जल कर नष्ट हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उनके अनुसार सुबह करीब नौ बजे कर्मियों ने पाया कि गोदाम में आग लग गई है और जबतक दमकल गाड़ियों को बुलाया गया तबतक आग भयानक रूप ले चुकी थी।
आग पर काबू पाने में नौ घंटे से अधिक वक्त लगा
मथुरा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि चार दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में नौ घंटे से अधिक वक्त लगा।
अधिकारियों के मुताबिक आग बुझाने के लिए गोदाम की दीवार को तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया और शाम सात बजे तक आग बुझायी जा सकी।
इस घटना की सुपरवाइजर स्तर के अधिकारियों द्वारा जांच का आदेश दिया गया
संभागीय रेल प्रबंधक कार्यालय(आगरा) के प्रवक्ता एस के श्रीवास्तव ने कहा कि इस घटना की सुपरवाइजर स्तर के अधिकारियों द्वारा जांच का आदेश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इसका आकलन किया जा रहा है कि कितने का नुकसान हुआ है और रविवार तक यह पता चल जाने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



