दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है। इसके साथ ही यूपी में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है।जिसका असर ट्रेनों में भी देखने को मिल रहा है।
आलम इस कदर है कि न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है। इस बीच ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है।
315 ट्रेनों को रद्द किया गया
रविवार को भारतीय रेलवे की ओर से 315 ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इसमें से 273 ट्रेनों को पूरी तरह से और 42 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद किया गया है। इसके अलावा 14 ट्रेनों को रीशेड्यूल और 26 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में शताब्दी, जनशताब्दी और हमसफर जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
बढती ठंङ ने लागातार लोगों को परेशान किया हुआ है। जिसकी वजह से यात्रियों को भी काफी नुकसान हो रहा है। बीते दिनों कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



