समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को भू-माफिया घोषित कर दिया है। एटा जिला प्रशासन ने अवैध रूप से बने इनके मार्केट और होटल फार्म हाउस को पहले ही ध्वस्त कर दिया है।
हाल ही में दोनों पर एक सप्ताह में जमीन कब्जा करने के 4 मुकदमे अलग अलग थानों में दर्ज किए गए हैं। जुगेंद्र सिंह यादव का कहना है कि उनकी पत्नी रेखा यादव समाजवादी पार्टी की एटा जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हैं और उनके पास बहुमत है जिसके चलते बीजेपी चुनाव को प्रभावित करने के लिए ये अवैध कार्रवाई करवा रही है।
प्रियंका ने की UP सरकार की निंदा, बोली- सभी किसानों से गेहूं खरीदना बयानबाजी नहीं थी
वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और महासचिव राम गोपाल यादव ने भी चुनाव को प्रभावित करने के लिए उत्पीड़नात्मक कार्यवाही बताया है। पूर्व विधायक पिछले 20 साल से अपने परिवार के साथ फार्महाउस में रह रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



