यूपी में मारे गए गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी ने कोर्ट पहुंचकर मांगी अपने लिए सुरक्षा

Summary :

लखनऊ कोर्ट में कल संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद उनकी पत्नी पायल माहेश्वरी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। कोर्ट में बुधवार (7 जून) को मारे गए गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी सुप्रीम कोर्ट पहुंची और वहां पर उन्होंने अपने लिए सुरक्षा की मांग की।

लखनऊ कोर्ट में कल संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद उनकी पत्नी पायल माहेश्वरी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है । कोर्ट में बुधवार (7 जून) को मारे गए गैंगस्टर संजीव जीवा की पत्नी पायल माहेश्वरी सुप्रीम कोर्ट पहुंची और वहां पर उन्होंने अपने लिए सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके पति की लखनई कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई और उनकी जान को भी खतरा है । उन्होंने कहा, उनको पुलिस की गिरफ्तारी से राहत दी जाए नहीं तो उनके पति की तरह उनकी भी हत्या की जा सकती है।  
गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के बाद उसकी पत्नी सुप्रीम कोर्ट पहुंची
राजधानी लखनऊ कोर्ट मे हुई गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के बाद उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंची । जीवा की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने को लेकर आज याचिका दायर की है। वहीं पायल महेश्वरी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।  सुप्रीम कोर्ट आज ही इस मामले पर सुनवाई करेगा ।  
पति संजीव जीवा के अंतिम संस्कार के लिए भी सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मांगी 
सुप्रीम कोर्ट ने पायल महेश्वरी से अपनी याचिका की कॉपी उत्तर प्रदेश सरकार के वकील को देने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में गैंगेस्टर जीवा की पत्नी ने कहा है, ‘उसके पति की तरह उसकी भी हत्या कराई जा सकती है इसलिए मुझे गिरफ्तार ना किया जाए। ’ इसके अलावा पायल महेश्वरी ने अपने पति संजीव जीवा के अंतिम संस्कार के लिए भी सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मांगी है । बता दें कि गैंगस्टर नेता मुख्तार अंसारी के कथित सहयोगी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की बुधवार को लखनऊ अदालत परिसर के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी गई।  
हमलावर ने संजीव जीवा को मारने के लिए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं
इस हमले में दो अन्य लोग घायल हुए थे।  पुलिस ने बताया कि कथित हमलावर को घटनास्थल पर पकड़ लिया गया।   प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने अधिवक्ता की पोषाक पहन रखी थी और उसने छह गोलियां चलाईं।  जीवा (48) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का निवासी था। वह भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) विधायक कृष्णानंद राय और उत्तर प्रदेश में भाजपा के मंत्री ब्रह्म दत्त द्विवेदी की हत्या का आरोपी था। उस पर हत्या, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के दो दर्जन मामले दर्ज थे।  

Desk Team