गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र से एक मौलवी की घिनौनी करतूत सामने आई है। मसूरी क्षेत्र के निजी स्कूल के संचालक शहादत ने नाबालिग छात्रा को दो महीने तक हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं उसने छात्रा को उसके उसी स्कूल में पढ़ने वाले भाई-बहन को जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी के मुताबिक, स्कूल संचालक शहादत मोबाइल फोन चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को छुट्टी के बाद रोक लेता था। इस दौरान वह उसके साथ दुष्कर्म किया करता था। लगातार दो महीने तक आरोपी अपने इस कृत्य को अंजाम देता रहा। उसने छात्रा को धमकी दी थी कि किसी को बताएगी, तो स्कूल में पढ़ने वाले उसके भाई-बहन की हत्या कर लाश नहर में फिंकवा देगा।
छात्रा के गुमसुम रहने और स्कूल जाने से मना करने पर पर माता पिता ने उससे जब पूछा तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शहादत फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
फोन दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म
स्कूल संचालक ने छात्रा से पहले छेड़खानी की। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया। शहादत ने उसे मोबाइल फोन दिलाने का झांसा भी दिया था। पुलिस ने बताया कि जिस स्कूल में दुष्कर्म किया गया, उसी इमारत में मदरसा भी चलता है, जो 2014 से संचालित है। लोगों ने बताया कि आरोपी शहादत मौलवी भी है। स्कूल की मान्यता छठी कक्षा तक की है, पर आठवीं तक कक्षाएं चलती हैं।


Download Android App
Download iOS App



