Gorakhpur:  बारात देख रहे युवकों पर चाकू से किया हमला, 1 की मौत

Summary :

Gorakhpur: उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार रात को एक बारात गुजर रही थी। दो दोस्त घर के किनारे खड़े होकर बारात को देख रहे थे। इस दौरान कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। तभी बारातियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए। इस हमले में एक मौके लड़के की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा अस्‍पताल में गंभीर हालत में है।  Highlight : गोरखपुर में बारात देख रहे युवकों पर चाकू से हमला, 1 की मौत बारात के दौरान कहासुनी के हुई वारदात, 1 गंभीर…

Gorakhpur: उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार रात को एक बारात गुजर रही थी। दो दोस्त घर के किनारे खड़े होकर बारात को देख रहे थे। इस दौरान कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। तभी बारातियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए। इस हमले में एक मौके लड़के की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा अस्‍पताल में गंभीर हालत में है।

 Highlight :

  • गोरखपुर में बारात देख रहे युवकों पर चाकू से हमला, 1 की मौत
  • बारात के दौरान कहासुनी के हुई वारदात, 1 गंभीर रूप से घायल
  • घटना का अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस

 

बारात में डांस के दौरान हुई बहस

जानकारी के मुताबिक अलीनगर कुर्मियान टोला निवासी शिवपूजन का 20 वर्षीय पुत्र रोहित अपने साथी गंगेश चौराहा निवासी शोभित (19) के साथ शनिवार की रात साढ़े 11 बजे के आस-पास अलीनगर में पुरुषोत्तम दास की कोठी के ठीक सामने खड़ा होकर रास्ते से गुजर रही बरात देख रहा था। इस बीच कुछ मनबढ़ लड़के आए और वे भी बरात में डांस करने लगे। इन युवकों का रोहित और शोभित से विवाद हो गया। उनके बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि युवकों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। रोहित के पेट में चाकू लगने से उसकी तुरंत मौत हो गई जबकि शोभित को भी गंभीर चोट आई। इस दौरान बरात में भगदड़ मच गई। उधर, हमलावर भी भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया जबकि शोभित की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।

पुलिस सुरक्षा में हुई शादी

हमलावर युवक बराती थे या घराती, अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया था। बरातियों ने हमलावरों के अग्रवाल भवन में भाग कर जाने का आरोप लगाते हुए काफी देर तक अग्रवाल भवन घेरे रखा। हालांकि बाद में पुलिस पहुंची और जांच की। बरातियों का कहना है कि हमलावर कौन थे, उन लोगों को भी कुछ नहीं पता है। उधर, पुलिस भी अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जिस तरह से दोनों पर हमला किया गया है, वह भी तब जब वे बारात में शामिल नहीं थे, ऐसे में यह भी आशंका है कि कहीं हमलावरों का इन युवकों से कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

युवकों के घर मचा मातम

रोहित की हत्या और शोभित के घायल होने की खबर के बाद उनके परिवारीजन और मोहल्ले के लोग काफी संख्या में सदर अस्पताल में जुट गए। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। रोहित और शोभित दोस्त बताए जा रहे हैं। रोहित शहर के एक हाॅस्पिटल में काम करता था। उसके पिता कपड़ा प्रेस करने का काम करते हैं। रोहित तीन भाई है।

पुलिस ने मामले की दी जानकारी

SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया है। एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर है। दोनों युवक वहीं पास के रहने वाले हैं। घटना क्यों और कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है। दोनों युवक खुद बरात में शामिल थे या फिर चाकू मारने वाले बरात में शामिल थे, इसकी जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat