लखनऊ : एक ओर जहां पूर देश में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लोगों में आकरोश देखने को मिला रहा है, वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मोदी सरकार पर निशाना साधते नजर आए। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह आरोप लगाया कि दलितों के अधिकार को लेकर मोदी सरकार संजीदा नहीं है। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की नाकामी बताते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार को समय रहते दलित समाज के प्रतिनिधियों से बात करनी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने दलितों से बात करना जरूरी नहीं समझा।
दलितों का सरकार पर भरोसा नहीं है, जिस वजह से आंदोलन की स्थिति पैदा हो गई। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसी को भी अपने सम्मान और अधिकारों के लिए आंदोलन का सहारा लेना पड़े। बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने दलित समाज को सम्मान का अधिकार दिया है। साथ ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कोई भी कानूनी अधिकारों से वंचित नहीं कर सकता। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी दलितों की भावनाओं को समझती है और संयम बरतने की अपील करती हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



