केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के प्रस्ताव को कल यानि बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। इस बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने बृहस्पतिवार को कहा कि हवाई अड्डे को विकसित करने की तैयारी उनकी पार्टी के शासनकाल में शुरू हुई थी और अब मौजूदा सरकार इसे जल्द पूरा करें । मायावती ने ट्वीट किया, ”जेवर की तरह लम्बी प्रतीक्षा के बाद कुशीनगर हवाई अड्डे को अन्तरराष्ट्रीय दर्जा मिलना खासकर उत्तर प्रदेश के लिए अच्छी बात है।”
उन्होंने कहा, ”क्योंकि यह जगजाहिर है कि बौद्ध सर्किट के तहत कुशीनगर हवाई अड्डे को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की तैयारी बसपा शासनकाल में ही शुरू हुई थी। अब मौजूदा सरकार इसे जल्द पूरा करे।” उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है।
2. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित तौर पर हर दिन बढ़ती कीमत के बाद अब डीजल की कीमत पहली बार पेट्रोल से भी ज्यादा हो गई है, यह हर प्रकार से काफी चिन्ता की बात है। सरकार इसपर प्रभावी नियंत्रण करे, यह बी.एस.पी. की माँग है।
— Mayawati (@Mayawati) June 25, 2020
मायावती ने एक अन्य ट्वीट में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर कहा, ”देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित तौर पर हर दिन बढ़ती कीमतों के बाद अब डीजल की कीमत पहली बार पेट्रोल से भी ज्यादा हो गई है, यह हर प्रकार से काफी चिंता की बात है। सरकार इस पर प्रभावी नियंत्रण करे, यह बसपा की मांग है।”


Download Android App
Download iOS App



