Greater Noida Expressway Safari Accident: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले से एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफारी कार और पिकअप टेंपो के बीच तेज टक्कर हो गई। हादसे का पूरा वीडियो सफारी कार में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार, हादसा थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में दोपहर करीब 2 बजे हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिकअप टेंपो एक्सप्रेसवे पर आगे जा रहा था। इसी दौरान टेंपो ड्राइवर ने अचानक हाईवे के बीच अपनी गाड़ी को दाईं तरफ मोड़ने की कोशिश की। उसी समय पीछे से एक सफारी कार आ रही थी। टेंपो के अचानक दिशा बदलने के कारण सफारी चालक को संभलने का पूरा मौका नहीं मिला। इसके बाद सफारी की टक्कर पिकअप टेंपो से हो गई।
टक्कर के बाद सड़क पर पलटा टेंपो
टक्कर काफी तेज थी। सफारी से भिड़ने के बाद पिकअप टेंपो अपना संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया। हादसे के समय एक्सप्रेसवे पर कुछ दूरी तक वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। डैशकैम वीडियो में साफ दिखाई देता है कि पिकअप अचानक सफारी के सामने आ जाता है। इसके बाद दोनों वाहनों में टक्कर होती है और पिकअप सड़क पर पलट जाता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
इस हादसे में राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि टेंपो चालक टक्कर के बाद समय रहते वाहन से बाहर निकल गया। उसे गंभीर चोट नहीं आई। वहीं सफारी में सवार लोगों को भी किसी तरह की चोट लगने की सूचना नहीं है। इस तरह तेज रफ्तार एक्सप्रेसवे पर हुआ यह हादसा बड़ा रूप लेने से बच गया। अगर टेंपो चालक समय पर वाहन से बाहर नहीं निकलता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
डैशकैम फुटेज में कैद हुई पूरी घटना
दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी के हालात बन गए । हादसा देखने के लिए आसपास मौजूद लोग की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर पलटे पिकअप की वजह से दूसरे गाड़ी ड्राइवर को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने एक्सप्रेसवे से क्षतिग्रस्त पिकअप टैंपो को हटवाया, ताकि वहां से गुजरने वाले अन्य गाड़ियों को परेशानी न हो और किसी दूसरे हादसे की आशंका भी न रहे।
इस दुर्घटना की सबसे खास बात यह है कि पूरी घटना सफारी में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में हादसे से कुछ सेकंड पहले एक्सप्रेसवे पर दोनों गाड़ियां चलती दिखाई देती हैं। इसके बाद पिकअप अचानक दाईं ओर मुड़ता है और सफारी उससे टकरा जाती है। फिलहाल हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की खबर नहीं है। पुलिस ने मौके से वाहनों को हटाकर ट्रैफिक सिस्टम को नॉर्मल कर दिया है।
यह भी पढ़ें: फोन हैक कर ICICI Bank खाते से उड़ाए 5 लाख रुपए, क्रेडिट कार्ड से भी काटे 79 हजार; जांच में जुटी पुलिस


Download Android App
Download iOS App




