Mistakes to Avoid During Relationship Fights: पार्टनर के साथ बहस के दौरान कभी न करें ये 5 गलतियां, Break-up तक पहुंच सकती है बात

Summary :

यह लेख बताता है कि प्यार भरे रिश्ते में झगड़े स्वाभाविक हैं, लेकिन गुस्से में की गई कुछ गलतियां रिश्ते को कमजोर कर सकती हैं। इन गलतियों से बचना बहुत जरूरी है। रिश्तों में तकरार आम है, लेकिन गुस्से में की गई कुछ गलतियां रिश्ते को कमजोर कर सकती हैं। लेख में झगड़े के दौरान बचने लायक 5 गलतियां बताई गई हैं।

Mistakes to Avoid During Relationship Fights: जहां प्यार वहां तकरार, ये कहावत आप सब ने सुनी ही होगी। प्यार भरे रिश्ते में कभी-कभी लड़ाई-झगड़ा होना आम बात है। जब दो लोग साथ रहते हैं, तो उनकी सोच और आदतें अलग हो सकती हैं। इसलिए बहस होना स्वाभाविक है, लेकिन असली समस्या तब होती है जब गुस्से में हम ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे रिश्ता कमजोर होने लगता है। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि बहस के दौरान किन बातों से बचना चाहिए।

रिश्ते में बहस के दौरान कभी न करें ये 5 गलतियां

1. हर बात में खुद को सही साबित करने की कोशिश करना

Mistakes to Avoid During Relationship Fights
Mistakes to Avoid During Relationship Fights (Magnific)
कई लोग बहस के समय अपनी गलती मानने की जगह खुद को सही साबित करने में लग जाते हैं। अगर आपसे गलती हुई है, तो उसे मान लेना ही रिश्ते के लिए बेहतर होता है। हर बार खुद को सही बताने से बात सुलझती नहीं, बल्कि और बढ़ जाती है। रिश्ते में अपनी जीत से ज्यादा एक दूसरे को समझना जरूरी है।

2. गुस्से में पार्टनर को बुरा-भला कहना

गुस्से में आकर पार्टनर को कड़वे शब्द कहना या उनकी बेइज्जती करना रिश्ते को नुकसान पहुंचाता है। नाराजगी होना अलग बात है, लेकिन एक दूसरे को नीचा दिखाने से बात बिगड़ जाती है। जब लोग एक दूसरे की कमियां निकालने लगते हैं, तो रिश्ता खराब होने लगता है।

3. पार्टनर की बातों को नजरअंदाज करना

Mistakes to Avoid During Relationship Fights
Mistakes to Avoid During Relationship Fights (Magnific)

बहस के दौरान चुप हो जाना या बात करने से भागना सही तरीका नहीं है। इससे सामने वाले को लगता है कि उसकी भावनाओं की कोई कीमत नहीं है। अगर आपको बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा है, तो कुछ देर शांत रहकर ब्रेक ले लें, लेकिन बाद में मिलकर बात जरूर सुलझाएं।

4. पुरानी बातों को बार-बार याद दिलाना

लड़ाई में पुरानी पुरानी बातें और गलतियां बीच में लाने से मामला और बिगड़ जाता है। इससे पार्टनर को दुख पहुंचता है और रिश्ते में कड़वाहट आ जाती है। इसलिए जिस बात पर बहस हो रही है, सिर्फ उसी पर ध्यान दें और उसका समाधान निकालें।

5. गुस्से में फैसला लेने से बचें

गुस्से में आकर कोई बड़ा फैसला लेना या रिश्ता तोड़ने की बात कहना बिल्कुल गलत है। जब मन शांत हो जाए, तब एक दूसरे की बात को समझें। अक्सर प्यार और ठंडे दिमाग से बातचीत करने से बड़ी से बड़ी गलतफहमी दूर हो जाती है।

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है समझदारी

Happy Couple
Happy Couple (Magnific)
लड़ाई झगड़े हर रिश्ते में होते हैं, लेकिन आप उन्हें कैसे संभालते हैं, वही आपके रिश्ते की मजबूती तय करता है। एक दूसरे की बात को सुनना, सम्मान देना और साथ मिलकर समस्या का हल निकालना ही रिश्ते को हमेशा खुशहाल रखता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।