Low cost Romantic Date Ideas: पार्टनर के साथ मिलकर संडे को बनाएं खास, ट्राई करें ये 5 रोमांटिक जीरो-बजट डेट आइडियाज

Summary :

यह आर्टिकल उन कपल्स के लिए है, जो पूरे हफ्ते की भागदौड़ और काम के बाद, संडे को एक-दूसरे के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि एक अच्छी डेट का मतलब महंगे रेस्टोरेंट जाना या खूब पैसे खर्च करना है। इस सोच को बदलते हुए, यहाँ बताया गया है कि रिश्ते को मजबूत करने के लिए पैसों से ज्यादा एक-दूसरे को वक्त देना जरूरी है।

Low cost Romantic Date Ideas: आजकल की बिजी लाइफ, ऑफिस की टेंशन और घर की जिम्मेदारियों के बीच कपल्स को एक दूसरे के लिए समय ही नहीं मिल पाता। ऐसे में सिर्फ संडे का दिन बचता है, जब आप साथ में आराम से समय बिता सकते हैं और कुछ मजेदार प्लान कर सकते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि एक अच्छी डेट का मतलब है, महंगे रेस्टोरेंट जाना, हॉल में फिल्म देखना या फिर मॉल में शॉपिंग करना।

लेकिन, रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए ढेर सारे पैसों या महंगे गिफ्ट्स की नहीं, बल्कि एक दूसरे के साथ अच्छे से समय बिताने की जरूरत होती है। इस संडे बिना एक भी पैसा खर्च किए अपने पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताना चाहते हैं तो आप इन ‘जीरो-बजट’ आइडियाज की मदद ले सकते हैं।

5 बेहतरीन ‘जीरो-बजट’ Sunday Date Plans

1. सुबह की चाय एक साथ (Morning Tea)

अगर संडे की शुरुआत अच्छी बातचीत से हो, तो पूरा दिन अच्छा जाता है। सुबह जल्दी उठकर अपनी बालकनी पर जाएं। ताजी हवा, हल्की धूप और साथ में कड़क चाय का कप लें। इस समय अपना फोन दूर रखें और सिर्फ अपनी पुरानी अच्छी बातों को याद करें।

2. मिलकर खाना बनाएं (Cooking)

Low cost Romantic Date Ideas
Low cost Romantic Date Ideas (Magnific)

बाहर से खाना मंगाने की जगह, इस बार संडे का लंच दोनों मिलकर बनाएं। घर में जो भी सामान हो, उसी से कुछ अच्छा बनाने की कोशिश करें। किचन में साथ काम करना, हंसी-मजाक करना और एक दूसरे की मदद करना, अपने आप में बहुत ही खास एहसास होता है।

3. घर पर मूवी देखें (Home Movie Date)

सिनेमा हॉल जाकर महंगी टिकट खरीदने की कोई जरूरत नहीं है। अपने कमरे की लाइट बंद करें, पर्दे लगा लें और एक कोजी माहौल बनाएं। टीवी, फोन या लैपटॉप पर कोई फ्री फिल्म या अपना पसंदीदा शो चला लें। साथ में घर के कुछ स्नैक्स या पॉपकॉर्न रख लें। बिना पैसे खर्च किए आपको एकदम थिएटर जैसा मजा आएगा।

4. पसंदीदा गाने सुनना और डांस करना (Music and Dancing)

Low cost Romantic Date Ideas
Low cost Romantic Date Ideas (Magnific)
एक स्पीकर या फोन पर वो पुराने और रोमांटिक गाने चलाएं जो आप दोनों को पसंद हों या जिनसे आपकी यादें जुड़ी हों। आप अपने ही कमरे में एक साथ थोड़ा डांस भी कर सकते हैं। गानों के जरिए प्यार जताना बिना किसी खर्चे के दिल को छू लेने वाला एहसास है।

5. छत पर रात में तारे देखना (Star Gazing)

Sunday Date Plans
Sunday Date Plans (Magnific)

रात के समय अपनी छत या बालकनी में एक चटाई या मैट्रेस बिछा लें और आसमान की तरफ देखते हुए लेट जाएं। तारों को देखना, रात की ठंडी हवा का मजा लेना और एकदम शांति के बीच एक दूसरे से दिल की बातें करना आपके दिन का सबसे रोमांटिक और खास पल बन सकता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।