Tips for Happy Live-in Relationship: लिव-इन में रहने से पहले जरूर जानें ये 5 बातें, कभी नहीं आएगी रिश्ते में कड़वाहट

Summary :

आजकल शादी से पहले एक-दूसरे को समझने के लिए लिव-इन रिलेशनशिप का चलन तेज़ी से बढ़ा है। पहली नज़र में यह रिश्ता जितना सहज लगता है, असल में इसे निभाने के लिए उतनी ही परिपक्वता और समझदारी की ज़रूरत होती है। इस साथ को खुशहाल बनाए रखने के लिए कुछ अहम बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है।

Tips for Happy Live-in Relationship: आजकल लिव-इन रिलेशनशिप का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। कई कपल्स शादी से पहले एक दूसरे को अच्छी तरह समझने के लिए साथ रहने का फैसला करते हैं। लेकिन लिव-इन में रहना जितना आसान दिखता है, उतना होता नहीं है। इसमें एक दूसरे के इमोशंस को समझना बहुत जरूरी होता है। एक साथ रहने का मतलब सिर्फ प्यार या रोमांस नहीं होता, बल्कि इसमें रोज के काम, छोटे मोटे झगड़े और जिम्मेदारियां भी जुड़ी होती हैं। ऐसे में लिव-इन रिलेशनशिप को अच्छा चलाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

लिव-इन रिलेशनशिप को Happy बनाने के लिए 5 Easy Tips

Tips for Happy Live-in Relationship
Tips for Happy Live-in Relationship (Magnific)

1. घर के कामों को बांटें

घर की जिम्मेदारियां किसी एक इंसान की नहीं होती हैं। खाना बनाना, साफ-सफाई करना और राशन लाना जैसे काम आपस में बांट लेने चाहिए। इससे किसी एक पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और आपस में मनमुटाव भी नहीं होता।

2. पैसों का साफ हिसाब रखें

साथ रहने वाले कपल्स के लिए पैसों के मामले में साफ-सफाई रखना बहुत जरूरी है। किराया, घर के बिल, बाकी खर्च और बचत के बारे में पहले ही बातचीत कर लें। कौन सा खर्च कौन उठाएगा और कौन सा मिलकर बांटा जाएगा, यह पहले से तय कर लेने से आगे चलकर गलतफहमियां नहीं होंगी।

3. एक दूसरे को समझना और सम्मान देना

Tips for Happy Live-in Relationship
Tips for Happy Live-in Relationship (Magnific)

हर रिश्ते में छोटी मोटी परेशानियां आती ही हैं। अगर किसी बात पर बहस या झगड़ा हो, तो बात बिगाड़ने के बजाय साथ बैठकर हल निकालें। मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का साथ देने से रिश्ता और गहरा होता है। इसके अलावा, लिव-इन में एक दूसरे की प्राइवेसी, पसंद और विचारों की कद्र करना जरूरी है।

4. हर बात को दिल से न लगाएं

छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने से बचें। कभी-कभी बातें नजरअंदाज करना सीखें और सामने वाले को समझने की कोशिश करें। यह बात समझें कि हर कोई हमेशा सही या परफेक्ट नहीं हो सकता।

5. पार्टनर को स्पेस दें

लिव-इन रिलेशनशिप में कपल्स साथ रहते हैं। ऐसे में कुछ लोग अपने पार्टनर पर ज्यादा कंट्रोल करने लगते हैं, जिससे सामने वाला परेशान और चिड़चिड़ा हो सकता है। इसलिए अगर आपका पार्टनर सही है, तो उसे थोड़ी पर्सनल स्पेस दें और उस पर हावी होने की गलती न करें। इससे रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।