Kalyanpuri Crime News : पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में ड्यूटी कर रहे एमसीडी के सफाई कर्मचारी अनिल की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त अनिल सड़क पर सफाई का काम कर रहे थे, तभी एक अज्ञात हमलावर ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। साथी कर्मचारी तुरंत उन्हें पास के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
हत्या की खबर फैलते ही गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल का घेराव कर धरना शुरू कर दिया, जिससे परिसर में तनाव फैल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
फरार आरोपी की तलाश में पुलिस
कल्याणपुरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि वारदात की असली वजह जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। फिलहाल पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हैं और अस्पताल में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।
चश्मदीद दोस्त ने कहा-
अनिल के साथ काम करने वाले प्रत्यक्षदर्शी दोस्त का कहना है कि वह रोज की तरह अपना काम कर रहे थे। अचानक हुए इस जानलेवा हमले से किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। साथियों ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।
यह भी पढ़ें – महिलाओं को बड़ी राहत, दिल्ली की बसों में 31 अगस्त तक जारी रहेगा ‘पिंक टिकट’, जानें पूरी डिटेल



Download Android App
Download iOS App




