राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 15 सितंबर तक खुला; शटल बस से लेकर एंट्री गेट तक, जानें पूरी डिटेल

Summary :

राष्ट्रपति भवन स्थित 'अमृत उद्यान' का समर एनुअल्स एडिशन 2026 आम जनता के लिए 15 सितंबर तक खुला रहेगा। दर्शक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन बुकिंग कर आ सकते हैं।

Rashtrapati Bhavan Amrit Udyan : राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान ‘समर एनुअल्स एडिशन 2026’ के तहत आम जनता के दीदार के लिए खुल गया है। यह इस साल 15 सितंबर तक खुला रहेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते गुरुवार को इस ग्रीष्मकालीन संस्करण का ऑफिसियल उद्घाटन किया था। उद्व्यान का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि अंतिम प्रवेश शाम 5 बजे ही मिलेगा। रखरखाव और साफ-सफाई के चलते हर सोमवार को उद्यान बंद रहेगा।

कैसे होगी एंट्री

आधिकारिक जानकारी के अनुसार,विजिटर्स की एंट्री नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित गेट नंबर 35 से होगी। अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है, लेकिन इसके लिए पहले से स्लॉट बुक करना जरूरी किया गया है। इच्छुक लोग आधिकारिक पोर्टल [visit.rashtrapatibhavan.gov.in] (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in) पर जाकर अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी भी दिन की बुकिंग उससे एक दिन पहले सुबह 10 बजे बंद हो जाएगी। मौके पर तत्काल यानी ऑन-द-स्पॉट बुकिंग की कोई व्यवस्था नहीं है।

आम लोगों के लिए व्यवस्था

आने वाले सैलानियों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए पूरे रास्ते में पीने के पानी के स्टॉल, फर्स्ट एड पोस्ट, शेल्टर और वॉशरूम बनाए गए हैं।

इसके अलावा, मेट्रो से आने वाले लोगों के लिए सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के गेट तक शटल बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे के बीच हर 30 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें – हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 17 वर्षीय किशोर झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।