वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद इन दिनों चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बनी हुई है। वजू खाने को लेकर यूपी सरकार की ओर से एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार करने को कहा गया है। जिसमें मानव निर्मित तालाब में मछलियों का संरक्षण की भी बात कही गई है।
वकील विष्णु शंकर जैन ने बुधवार को कहा कि हमने कोर्ट में आवेदन दिया कि हमें वजू खाने के नीचे जो दीवार उसे तोड़कर जाने की इजाजत दी जाए। इस पर कोर्ट आज अपना आदेश पारित करेगा। राज्य सरकार ने भी एक आवेदन लगाई कि वहां पर मछलियां न मरे और उनका संरक्षण किया जाए। लेकिन इस पर आज कोर्ट सुनवाई करेगी कि नहीं ये मैं अभी नहीं बोल सकता।
ज्ञानवापी मुद्दे पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, BJP को लेकर किया ये बड़ा दावा!
कोर्ट द्वारा कोर्ट कमिश्नर के पद से हटाए गए अजय कुमार मिश्रा को लेकर उन्होंने कहा कि अजय कुमार मिश्रा को कोर्ट कमिश्नर के पद से हटाए जाने का कारण ये है कि उन्होंने प्राइवेट कैमरामैन हायर किया था और सर्वे की सारी बातें लीक की। दरअसल, कमिशन के काम में रुचि नहीं लेने और मीडिया में सूचनाएं लीक करने के आरोप लगने के बाद अजय कुमार मिश्रा पर मंगलवार को यह कार्रवाई की गई।
दरअसल, सील की जगह को लेकर मंगलवार को शासकीय अधिवक्ता महेंद्र प्रताप की ओर से एक याचिका दी गई है, जिसमें तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार करने को कहा गया है। इसमें मछलियों के संरक्षण के साथ-साथ पानी की पाइप लाइन का स्थानांतरण और नमाजियों के लिए शौचालय को लेकर संवेदना के आधार पर विचार करने का गुहार लगाया गया।


Download Android App
Download iOS App



