ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर छिड़े विवाद के बीच आरोप-प्रत्यारोप और विवादित बयानों का दौर लगतार जारी है, इसी कड़ी में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के एक और नेता को मस्जिद मामले में आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल बिजनौर के एआईएमआईएम के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल सलाम ने शिवलिंग को लेकर एक विवादित बयान पोस्ट किया था जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जानें क्या है पूरा मामला?
बिजनौर के किरतपुर में रहने वाले अब्दुल सलाम ने वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद मामले में चल रही कोर्ट की कार्यवाही पर एक विवादित बयान फेसबुक पर पोस्ट किया। सलाम ने लिखा कि यूपी में सपा के 36 विधायक मुस्लमान है बावजूद इसके किसी ने भी मस्जिद मामले विरोध दर्ज नहीं कराया क्योंकि गुलामों को विरोध करने का कोई अधिकार नहीं होता है। बता दें कि उनके इस बयान का स्करीक्षोत सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से शेयर किया जाने लगा और वायरल हो गया।
पुलिस ने AIMIM नेता के पोस्ट को बताया भड़काऊ
इस स्क्रीनशॉट को संज्ञान में लेते हुए बिजनौर पुलिस ने एआईएमआईएम नेता अब्दुल सलाम को गिरफ्तार कर लिया गया था, फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने वायरल हो रहे इस स्क्रीनशॉट को भड़काऊ करार देते हुए नेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने के लिए आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब्दुल सलाम को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



