अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी को लेकर कोर्ट में होगी सुनवाई

Summary :

अतीक अहमद अशरफ की मौत के बाद यूपी पुलिस उसके करीबीयों से लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच खबर है कि आयशा नूरी सरेंडर कर सकती है। माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर आज सुनवाई होगी। प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में दोपहर करीब 2:00 बजे सुनवाई होगी।इसी क्रम में प्रयागराज पुलिस को आज अपना जवाब कोर्ट में दाखिल करना होगा। पिछली कई सुनवाइयों में पुलिस ने अपना जवाब दाखिल नहीं किया है।

अतीक अहमद अशरफ की मौत के बाद यूपी पुलिस उसके करीबीयों से लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच खबर है कि आयशा नूरी सरेंडर कर  सकती है। माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर आज सुनवाई होगी।  प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में दोपहर करीब 2:00 बजे सुनवाई  होगी।इसी क्रम में प्रयागराज पुलिस को आज अपना जवाब कोर्ट में दाखिल करना होगा। पिछली कई सुनवाइयों में पुलिस ने अपना जवाब दाखिल नहीं किया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस की तरफ से आज कोर्ट में जवाब दाखिल किया जाता है या नहीं। उमेश पाल शूटआउट केस में पुलिस ने अपनी जांच में आयशा नूरी को आरोपी बनाया है। मेरठ में आयशा नूरी के घर पर बमबाज गुड्डू मुस्लिम ठहरा हुआ था।
आयशा नूरी ने  गुड्डू मुस्लिम को पनाह दी थी
आपको बता दें आयशा नूरी पर शूटर गुड्डू मुस्लिम को पनाह देने और भागने के लिए आर्थिक मदद देने का आरोप है। पुलिस आयशा नूरी के पति डॉ अखलाक अहमद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उधर पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को माफिया घोषित कर दिया है। पुलिस ने एक मामले में दर्ज की गई एफआईआर में शाइस्ता को माफिया बताते हुए कहा है  वह अपने साथ शूटर भी रखती है।
शाइस्ता पर पांच लाख का ईनाम
पुलिस के मुताबिक शाइस्ता के साथ घूम रहा शूटर, वही है जो उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी था। पुलिस ने उमेश पाल शूट आउट केस में नामजद आरोपी और पांच लाख रुपए के इनामी साबिर को शाइस्ता परवीन का शूटर बताया है।

Desk Team