Shehnaaz Gill ने Nawazuddin Siddiqui को बताया एक्टिंग का भगवान, फोटो शेयर कर लिखा ये खास नोट

Summary :

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अगली फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। कॉमेडी जॉनर की इस मूवी में उनके अपोजिट नेहा शर्मा हैं। अब इसी के प्रमोशन के सिलसिले में एक्टर शहनाज गिल के शो में पहुंचे। जहां की तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर की हैं।

सलमान खान के शो बिग बॉस 13 से फेम पाने वाली शहनाज गिल किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बिग बॉस में पंजाब की कैटरीना के नाम से मशहूर होने वाली शहनाज आज बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गई है। शहनाज ने किसी का भाई किसी की जान से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है। इसके अलावा वो अपना एक चैट शो भी चला रही हैं जिसमें अभी तक कई सेलेब्स बतौर गेस्ट नजर आ चुके हैं।
इस बार शहनाज के चैट शो में बॉलीवुड के शानदार एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ का प्रमोशन करने पहुंचे। नवाज ने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है और इसी वजह से उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। शहनाज के चैट शो की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर खूब देखी जा रही है और इतना ही नहीं फैंस अपने पसंदीदा स्टार्स पर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं।
शहनाज गिल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपनी कुछ कैंडिड फोटोज शेयर की हैं। इस दौरान जहां शहनाज ब्लैक आउटफिट में थीं। वहीं, नवाज कोट-पैंट में नजर आ रहे थे। पहली फोटो में नवाज और शहनाज एक-दूसरे की आंखो में देख रहे है और दोनों ने हाथ भी पकड़ा हुआ है। दूसरी फोटो में एक्टर होस्ट शहनाज के पीछे खड़े हैं और तीसरी तस्वीर में एक्ट्रेस सिर झुकाए शर्माते हुए पोज दे रही हैं। लास्ट में दोनों दोनों हंसते हुए पोज दे रहे हैं।

शहनाज ने फोटोज शेयर करने के साथ नवाज की तारीफ करते हुए एक स्पेशल नोट भी लिखा है, ‘आज एक्टिंग के भगवान के साथ शूटिंग की। मिस्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी आपकी क्या वाइब और एनर्जी है। मजा आ गया।’ चैट शो के दौरान दोनों के खूब सारी बातें और हंसी-ठिठोली की। दोनों ही स्टार्स ने अपने मन की बातों के साथ-साथ जमकर मस्ती भी की। जो उनकी तस्वीरों में भी साफ नजर आ रहा है।
शहनाज की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कई दोस्तों ने तो शहनाज को इस इंटरव्यू के लिए बधाई दी है। वहीं, कुछ उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आए। एक ने कॉमेंट कर लिखा- शहनाज अपने फेवरेट आर्टिस्ट के साथ अपने ही शो में। आप कइयों को इंस्पायर कर रही हैं। दूसरे ने कहा- ये तो कमाल ही हो गया। मेरे दोनों फेवरेट एक साथ। एक अन्य ने लिखा- मैं बहुत खुश हूं आपके लिए गुड़िया आपका सपना पूरा हो गया आज।
वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘अफवाह’ में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में वो भूमि पेडनेकर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ये फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके बाद नवाज की दूसरी फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ये एक कॉमेडी जॉनर फिल्म है जिसमें नवाज के साथ एक्ट्रेस नेहा शर्मा लीड रोल में दिखाई देंगी।

Desk Team