Motihari Crime News: बिहार के मोतिहारी में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहींं

Summary :

बिहार के मोतिहारी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां हैवानों ने एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया। पूरी घटना मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शनिवार 6 मई की रात रास्ते से एक युवक ने लड़की को उठा लिया था। इसके बाद दो और युवक पहुंचे थे।

बिहार के मोतिहारी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां  हैवानों ने एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया। पूरी घटना मोतिहारी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि शनिवार 6 मई की रात रास्ते से एक युवक ने लड़की को उठा लिया था। इसके बाद दो और युवक पहुंचे थे। इसके बाद तीनों ने एक-एक कर लड़की का रेप किया।  जिसके बाद रविवार को जब थाने में शिकायत दर्ज कराई गई तब जाकर यह मामला सामने आया है।
तीन युवकों पर नाबालिग लड़की से गैंगरेप
 तीन युवकों पर नाबालिग लड़की से गैंगरेप का आरोप लगा है। इस मामले में पीड़ित लड़की के परिजन रविवार को महिला थाना पहुंचे। उनके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।आवेदन में बताया गया है कि उन की लड़की एक शादी समारोह में ऑर्केस्ट्रा देखने गई थी।  वहां से रात में जब घर लौट रही थी तो अचानक सुनसान जगह पर एक युवक ने उसे जबरदस्ती घेर लिया और ले जाकर दुष्कर्म किया।
दो साथियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया
वहीं मौके पर पहले से घात लगाए उसके दो साथियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद लड़की किसी तरह घर पहुंची। इस घटना के बारे में उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। तो अगले दिन रविवार को परिजन संग्रामपुर थाना पहुंचे। यहां से उन्हें महिला थाने भेजा गया। इसके बाद महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले मेंअभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। महिला थाना की पुलिस ने पीड़ित लड़की की मोतिहारी सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई है।

Desk Team