अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले के मद्देनजर राम नगरी से सटे बस्ती मंडल के बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि बस्ती मंडल के तीनों जिलों में स्थित रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, होटलों और ढाबों की निगरानी बढ़ दी गई है।
मंडल के शहरी इलाकों के बाहर स्थित होटलों और मदरसों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होने बताया कि मंडल के सिद्धार्थनगर जिले की नेपाल से लगी 68 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर चौकसी बढ़ दी गई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से विदेशी घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर जगह-जगह बैरियर और चेकप्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: श्रीकांत शर्मा ने कहा- बिजली विभाग के कार्यों का ‘थर्ड पार्टी’ से कराया जा रहा है आडिट
सूत्रों ने बताया कि मंडल के तीनों जिलों और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इंटेलिजेंस एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं और गैर जनपद से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। मंडल से गुजरने वाले फोरलेन के किनारे टायर की दुकान करने और पंचर बनाने वाले बिहार और पश्चिम बंगाल के लोगों का भी सत्यापन कराया जा रहा है।
उन्होने बताया कि मंडल के सिद्धार्थनगर जिले के नेपाल से लगी 68 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल और सुरक्षा एजेंसियों को भी पूरी तरह चौकस किया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



