दक्षिणी फिलीपीन में पिछले हफ्ते आए दो शक्तिशाली भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मिंडानाव द्वीप पर अलग-अलग दिन आए 6.6 और 6.5 तीव्रता के भूकंप से कई इमारतें तबाह हो गईं और हजारों लोग बेघर हो गए।
देश की राष्ट्रीय आपदा परिषद ने कहा कि बचावकर्मियों ने कुछ और शव बरामद किए हैं। इनमें से कई शव मलबे में दबे हुए मिले। परिषद ने कहा कि भूकंप के चलते 432 लोग घायल हुए हैं और दो लोग अब भी लापता हैं। बचावकर्मी अभी भी लोगों को मलबे से बाहर निकालने में जुटे हैं।


Download Android App
Download iOS App



