कानपुर में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, 6 की मौत, 15 लोग गंभीर

Summary :

देहात जिले के भोगनीपुर क्षेत्र में आज सुबह एक तेज रफ्तार कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया,जिससे उसपर सवार बच्चों व महिलाओं समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश में कानपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गयी है।  यहा देहात जिले के भोगनीपुर क्षेत्र में आज सुबह एक तेज रफ्तार कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया,जिससे उसपर सवार बच्चों व महिलाओं समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। 
इस ट्रक में सवार मजदूर फिरोजाबाद जा रहे थे, जो कोयले से लदे इस ट्रक के ऊपर बैठे हुए थे। ये सभी हमीरपुर जिले के रहने वाले थे। मऊखास गांव के करीब पहुंचने पर चालक ने ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे यह अनियंत्रित होकर पलट गया। 
छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और जिला अधिकारियों को घायल व्यक्तियों को उचित उपचार और सभी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। 

Desk Team