मुलायम सिंह के निधन से अखिलेश और शिवपाल के रिश्ते पर क्या पड़ेगा असर? जानिए पूरा मामला

Summary :

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अब उनका परिवार एक साथ दिख रहा है। सैफई में जब नेता जी का अंतिम संस्कार हुआ था, उस दौरान भी अखिलेश और चाचा शिवपाल यादव एक दूसरे का साहस बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे थे।

 समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अब उनका परिवार एक साथ दिख रहा है। सैफई में जब नेता जी का अंतिम संस्कार हुआ था, उस दौरान भी अखिलेश और चाचा शिवपाल यादव एक दूसरे का साहस बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे थे। अब इन घटनाओं के बाद परिवार में एकजुटता आ गई है इस पर लगातार चर्चा हो रही है। लेकिन यह भी सवाल उठ रहा कि ये साथ कब तक रहने वाला है? क्योंकि अब मुलायम सिंह नहीं रहे है। 
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 
हालांकि, मुलायम सिंह यादव के निधन से पहले भी शिवपाल और अखिलेश यादव को कई बार साथ देखा गया है। जैसे जब नेता जी मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, तब भी पूरा परिवार साथ दिख रहा था। इसके साथ ही सैफई में नेता जी के अंतिम संस्कार के दौरान भी दोनों को साथ देखा गया था। कुछ वीडियोस भी वायरल हुए थे, जिसमें शिवपाल ने अखिलेश के कंधे पर हाथ रखा और उन्हें सांत्वना दे रहे थे। 
भावुक हो गए शिवपाल सिंह  
बता दें, शिवपाल सिंह यादव ने भी मीडिया के सामने आकर अपने बड़े भाई के बारे में बात की थी। शिवपाल इस दौरान काफी भावुक नजर आ रह थे। उन्होंने कहा, ‘हम उनका कितना आदर करते थे हम शायद बता नहीं सकते है। हम उनकी जितनी सेवा कर सकते थे। हमने की है। उन्होंने अपने जीवनकाल में दलित और अल्पसंख्यकों के लिए काफी काम किया था। सभी उनका सम्मान करते थे।’
वो हमारे पिता जैसे थे : शिवपाल 
वही, शिवपाल ने आगे कहा, ‘वो हमारे पिता जैसे थे। वो सबका सम्मान करना जानते थे। वो सभी को साथ लेकर चलते थे। उनकी विचारधारा जो थी। हम उसी पर चलने की कोशिश करेंगे। वही, शिवपाल ने नेताजी और पीएम मोदी के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा की अटल जी भी नेता जी को बहुत मानते थे। सबसे अच्छे संबंध थे। पीएम मोदी भी बहुत मानते थे। सभी दल के लोग नेताजी का आदर करते थे।’ 

Desk Team