Hotel में रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने पकड़ा तो, सड़क पर नंगा भागा प्रेमी

Summary :

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिसमें एक महिला अपने पति को धोखा देते हुए Hotel में अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला सिंभावली थाना क्षेत्र के एक Hotel से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के गढ़ चौपला मोहल्ले की रहने वाली महिला का अपने पति और ससुराल वालों से काफी समय से विवाद चल रहा था। महिला ने पति और ससुराल वालों पर पहले ही पुलिस…

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से पति-पत्नी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिसमें एक महिला अपने पति को धोखा देते हुए Hotel में अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला सिंभावली थाना क्षेत्र के एक Hotel से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के गढ़ चौपला मोहल्ले की रहने वाली महिला का अपने पति और ससुराल वालों से काफी समय से विवाद चल रहा था। महिला ने पति और ससुराल वालों पर पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पति को काफी समय से पत्नी के व्यवहार पर शक था, और गुरुवार को उसने उसका पीछा करने का फैसला लिया।

Hotel में मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी

पत्नी का पीछा करते हुए पति सिंभावली के एक Hotel “सफारी” पहुंचा। जब उसने वहां एक कमरे में छापा मारा, तो उसे अपनी पत्नी अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। यह देख पति को गुस्सा आ गया और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। पत्नी तो घबराकर बाथरूम में छिप गई, लेकिन प्रेमी पति और उसके परिजनों के हाथ लग गया।

नग्न हालत सड़क पर भागा प्रेमी

पति और उसके परिवार वालों ने युवक की जमकर पिटाई शुरू कर दी। खुद को बचाने के चक्कर में वह युवक नग्न अवस्था में ही Hotel  से बाहर भागा और हाईवे की ओर दौड़ने लगा। लोग यह नजारा देखकर हैरान रह गए। युवक का सड़क पर नग्न दौड़ते हुए वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Hotel
Hotel

यह भी देखें-OTT Platform Ban: Ullu APP, ALT Balaji जैसे 25 OTT Platform APP पर सरकार का बड़ा एक्शन, कर दिया बैन

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी हरकत में आई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। Hotel में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पति-पत्नी व होटल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पहले मिलाया जहर फिर प्यार से बनाई रोटियां, सारे ससुराल वाले एक साथ…, हैरान कर देगी जहरीली बहू की साजिश

UP Crime: हर घर में सास-बहू और जेठानी-देवरानी की लड़ाइयां होती हैं। कहीं कम तो कहीं ज्यादा, लेकिन यूपी की एक बहू अपने ससुराल वालों से इतना परेशान हो गई कि उसने पूरे परिवार एक साथ मारने की साजिश रच ली। यूपी के कौशांबी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मलकिया गांव की रहने वाली मालती देवी नाम की एक महिला ने अपने पूरे परिवार को ज़हर देकर मारने की कोशिश की। मालती ने आटे में जहर मिलाकर रोटियां बनाई और अपने ससुराल वालों को खिलाना चाहा, लेकिन उनकी पोल खुल गई।

UP Crime: जहर मिलाकर बनाई रोटियां

मालती का पति बृजेश कुमार सऊदी अरब में काम करता है और छुट्टी पर घर आया हुआ था। घर आने के बाद मालती आए दिन ससुराल वालों से झगड़ा करती थी, जिससे तंग आकर बृजेश ने उसके लिए अलग खाना बनाने का इंतज़ाम कर दिया। लेकिन, झगड़ा खत्म करने की बजाय, मालती ने पूरे परिवार को ज़हर देकर मारने की योजना बनाई। 20 जुलाई की रात, जब मालती आटा गूंथ रही थीं, तो कमरे में तेज़ गंध फैल गई। पूछने पर मालती ने बात टालने की कोशिश की, लेकिन परिवार को शक हुआ और उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो घर से सल्फास की एक शीशी बरामद हुई।

फ़ोरेंसिक टीम बुलाकर सबूत इकट्ठा किए गए। पूछताछ में मालती ने आटे में ज़हर मिलाने की बात कबूल कर ली। साथ ही, महिला के मोबाइल से एक कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली, जिसमें पता चला कि वह अपने पिता और भाई के कहने पर यह साजिश रच रही थी।

आगे पढ़ें…

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।