उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अवैध रूप से हथियार बनाने वाली एक फैक्टरी का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण ने बताया कि चरथावल थाना क्षेत्र के कुल्हेड़ी गांव में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने आज शाम एक अभियान में अवैध हथियार इकाई से 11 पिस्तौल, 58 बैरल और हथियारों के विभिन्न हिस्से जब्त किए। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान महताब, ताजबुल, नौशाद और महिला संजीदा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह गिरोह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हथियारों की आपूर्ति में शामिल था।
आपको बता दे कि मुजफ्फरनगर अवैध हथियार निर्माण करने में अग्रणी रहा हैं । पूर्व की सरकार में मुजफ्फरनगर को क्राइम सिटी के नाम से जाना जाता था । लेकिन वर्तमान सरकार के अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीती के चलते अब अपराध के गुर्गो का सफाया हो गया हैं ।


Download Android App
Download iOS App



