हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर 50 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त

Summary :

शामली जिले में हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर बिदोली जांच चौकी के समीप 50 लाख रुपये कीमत की शराब की 10,000 से अधिक पेटियां जब्त की गई हैं।

शामली जिले में हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर बिदोली जांच चौकी के समीप 50 लाख रुपये कीमत की शराब की 10,000 से अधिक पेटियां जब्त की गई हैं। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सोमवार को  को बताया कि हरियाणा के अंबाला से बिहार में इन पेटियों की तस्करी की जा रही थी। 

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में आतंकियों द्वारा किए गए ग्रेनेड अटैक में 1 की मौत, कई लोग घायल

उन्होंने बताया कि झिंझाना पुलिस थाना अधिकारी एस के दुबे के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने उस ट्रक को रोका जिसमें गुड़ की पेटियों के नीचे छिपाकर शराब की 10,120 पेटियों को ले जाया जा रहा था। एसपी ने बताया कि ट्रक की नंबर प्लेट फर्जी है और चालक फरार है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक चालक के सहायक दिलबाग सिंह को गिरफ्तार किया है। 

Desk Team