गाजियाबाद में हुए धर्मातरण मामले में शाहनवाज उर्फ बद्दो को लेकर ठाणे पुलिस मंगलवार सुबह गाजियाबाद पहुंची और उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले, पुलिस ने उससे काफी देर तक पूछताछ की। सूत्रों से जानकारी मिली है कि जांच एजेंसियां भी छानबीन कर रही हैं।
गाजियाबाद पुलिस ने कई सवाल तैयार कर रखे हैं, जिनके जवाब शाहनवाज से लिए जाएंगे। उन सवालों में उसके द्वारा बच्चों का किया गया ब्रेनवाश, बद्दो से साथ जुड़े लोगों का कनेक्शन, पाकिस्तानी ईमेल आईडी का कनेक्शन, उसके अलग-अलग बैंक अकाउंट में किए गए ट्रांजेक्शन आदि चीजों पर जांच होगी। इसके साथ-साथ पुलिस शाहनवाज उर्फ बद्दो और मौलवी को भी आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है। महाराष्ट्र पुलिस को एक हार्ड ड्राइव हाथ लगी थी, जिसमें बहुत सारे महत्वपूर्ण डाटा हो सकते हैं, जिनकी तह तक जाना इस मामले में बेहद जरूरी है।
इस मामले को लेकर पुलिस और जांच एजेंसियां पहले से ही काफी सतर्क हो चुकी है, लेकिन फिर भी कई ऐसे एंगल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सबसे बड़ी बात है कि जिस तरीके से एक तरफ गाजियाबाद में यह धर्मातरण का मामला सामने आया है, वहीं पड़ोस में दिल्ली में भी धर्मातरण का एक मामला सामने आया है, जिसको देखते हुए यह भी माना जा रहा है कि कहीं ना कहीं इसका कनेक्शन स्लीपर सेल से भी हो सकता है, जो काफी दिनों से एक्टिव नहीं था। इन सभी बातों को ध्यान देते हुए माना जा रहा है कि जल्द ही गाजियाबाद पुलिस शाहनवाज की रिमांड लेगी और से सारी पूछताछ शुरू करेगी।
इस मामले में देश की बड़ी-बड़ी जांच एजेंसियों के शामिल होने के बाद यह भी तय है कि इस धर्मातरण रैकेट का मसला विदेश से जुड़ा हुआ है और इसके पीछे कई बड़े लोगों का हाथ हो सकता है, इसीलिए अलग-अलग एजेंसियां अलग-अलग तरीके से छानबीन कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



