उत्तर प्रदेश में इटावा के बकेवर क्षेत्र में शनिवार को कार और डंफर की भिडंत में अमेरिकन कंपनी में तैनात आईटी इंजीनियर झुलस कर मृत्यु हो गयी। पुलिस उपाधीक्षक बैजनाथ ने बताया कि बिजौली गांव के पास तड़के यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ एक डंपर में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार में आग लग गयी और चालक को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला।
उन्होने बताया कि कार से हांगकांग की केथेय ड्रेगन एयरलाइंस के मिले एक बोर्डिंग पास से मृतक की पहचान रोमित चटर्जी (30) के तौर पर हुयी है। पास में 22 अप्रैल को कोलकाता एयरपोर्ट से रात एक बजे 5 बजकर यात्रा का जिक्र मिला। दोपहर बाद कार मे जले युवक की पहचान करने मे पुलिस पूरी तरह से तब कामायाब हुई जब कोलाकाता के परिवहन आयुक्त ने इस मामले मे मदद की। पुलिस ने जले हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनो ने बताया कि रोमित कोलकाता मे अमरीकन कंपनी मे आईटी इंजीनियर के तौर पर तैनात था। वह शनिवार को दिल्ली मे किसी कंपनी मे इंटरव्यू देने के बाद कार से अपने घर कानूनगो पार्क जादौपुर,कोलकाता वापस जा रहा था। आग लगने से करीब 30 मिनट तक कानपुर आगरा हाइवे पर अफरा तफरी फैली रही।


Download Android App
Download iOS App



