उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल (जदयू) ने कहा है कि, हमें यूपी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन के प्रस्ताव पर भाजपा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है, लिहाजा पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी के प्रवक्ता के. सी. त्यागी ने यह जानकारी दी।
भाजपा के कई नेताओं से किया था संपर्क : त्यागी
त्यागी ने कहा कि जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के अलावा पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से संपर्क किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जदयू ने सिंह को भाजपा के साथ गठबंधन के लिये बातचीत का जिम्मा सौंपा था।
बीजेपी की करीबी मानी जाती है जदयू
जनता दल के नेता त्यागी ने कहा कि पार्टी 18 जनवरी को लखनऊ में बैठक कर फैसला करेगी कि पार्टी को कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है। जनता दल पार्टी भाजपा के काफी करीबी मानी जाती है। बिहार में दोनों पार्टियां साथ में मिलकर लड़ती है चुनाव


Download Android App
Download iOS App



