कानपुर : हॉस्टल में कर्मचारी ने बनाया अश्लील Video, रातोंरात घर लौटीं लड़कियां - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

कानपुर : हॉस्टल में कर्मचारी ने बनाया अश्लील Video, रातोंरात घर लौटीं लड़कियां

कानपुर के रावतपुर इलाके में स्थित गर्ल्स हॉस्टल के सफाई कर्मचारी को हॉस्टल की लड़कियों का चुपके से नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कानपुर के रावतपुर इलाके में स्थित गर्ल्स हॉस्टल के सफाई कर्मचारी को हॉस्टल की लड़कियों का चुपके से नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद सभी लड़कियां रातोंरात हॉस्टल छोड़कर अपने घरों को लौट गईं। गर्ल्स हॉस्टल का मालिक एक पुलिस अफसर है।
गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल की तैयारी करने वाली कुल 55 लड़कियां रहती हैं। एक लड़की ने अपने बयान में कहा कि हमने सफाई कर्मचारी को अश्लील वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा, जब उसका मोबाइल चेक किया गया तो उसमें कई सारे वीडियो निकले। लड़कियों का कहना है कि हॉस्पिटल में पांच जेंट्स कर्मचारी हैं।

नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के समर्थन में प्रदर्शन करने पर 75 लोगों पर मामला किया दर्ज

जानकारी के मुताबिक, स्वीपर के गिरफ्तार होते ही हॉस्टल से सभी पुरुष कर्मचारी फरार हो गए। घटना का खुलासा होते ही सभी लड़कियों ने रातों-रात हॉस्टल खाली कर दिया और अपने घर लौट गईं। लड़कियों ने बताया कि जैसे ही वह एफआईआर करा कर यहां वापस लौटी तो हॉस्टल के सभी पुरुष कर्मचारी फरार मिले, न केयरटेकर है और न ही गार्ड, ऐसे में उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। 
हॉस्टल के बाहर आसपास मोहल्ले के लड़कों की भीड़ लगी है। कई लड़कियां हॉस्टल छोड़कर चली गईं। लड़कियों ने हॉस्टल के वार्डेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मामले को ठंडा करने का दबाव बनाया था। गर्ल्स हॉस्टल का मालिकाना हक एक पुलिस अधिकारी के पास है, जो यूपी के एक जिले में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात है। 
1664514645 rawatpur
ACP दिनेश कुमार ने कहा,”कर्मचारी को हिरासत में लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया है। उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच की जाएगी। तथ्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।