कानपुर में गुलमोहर अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत के मामले में खुलासा हुआ है कि अपार्टमेंट में रहने वाले प्रतीक वैश्य ने मृतक के साथ रेप को अंजाम दिया था। गुनाह को छुपाने के मकसद से उसने लड़की को 10वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया था। प्रतीक वैश्य ने पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया।
क्या है पूरा मामला?
मंगलवार शाम 7:00 बजे कानपुर शहर के गुलमोहर अपार्टमेंट के नीचे 19 वर्षीय युवती की लाश मिली थी। युवती 10वीं मंजिल पर रहने वाले प्रतीक के यहां प्राइवेट सेक्रेटरी के रूप में दो दिन पहले काम करने आई थी। आरोपी डेयरी का मालिक है। युवती की मौत के बाद प्रतीक ने बताया कि उसने अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या की है। जबकि मृतका के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रेप के बाद हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।
परिवार आर्थिक परेशानी के चलते युवती प्रतीक के यहां काम के लिए आई है। युवती की मज़बूरी को देखते हुए प्रतीक ने फायदा उठाने की कोशिश की। बीते मंगलवार को प्रतीक बहाने से युवती को अपने साथ गुलमोहर अपार्टमेंट ले गया। युवती को पैसों का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
जब युवती ने विरोध किया, तो उसके साथ जबरन रेप किया। युवती ने प्रतीक की शिकायत पुलिस से करने की धमकी दी थी। इससे नाराज होकर प्रतीक युवती को घसीटकर बालकनी पर ले गया। अपार्टमेंट की 10 मंजिल से उसे नीचे फेंक दिया। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
मृतका की बहन ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि प्रतीक ऑफिशियल काम के बहाने उसकी बहन को फ्लैट पर ले गया था, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद फ्लैट से फेंककर हत्या कर दी। उसी आधार पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी प्रतीक से पूछताछ की तो पहले गुमराह करता रहा लेकिन बाद में गुनाह कबूल कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



