Kaushambi Sipahi With Bar Dancer: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से पुलिसकर्मियों का एक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में दो पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठकर बार बालाओं के डांस कार्यक्रम का मजा लेते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की तैनाती मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए की गई थी, लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय कार्यक्रम देखने में बीजी दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। मामले को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है और SP ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला कौशांबी के कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बू नगर गांव का बताया जा रहा है। यहां बुधवार को मेले का आयोजन किया गया था। मेले में लोगों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। मेले में देर रात मनोरंजन के लिए डांस कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसी दौरान वहां तैनात दो पुलिसकर्मी कथित तौर पर अपनी ड्यूटी वाली जगह से हटकर कार्यक्रम के पास पहुंच गए।
आगे की कुर्सी पर बैठकर डांस देखते नजर आए पुलिसकर्मी
वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी कार्यक्रम के काफी पास कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने डांस कार्यक्रम चल रहा है और दोनों आराम से उसे देखते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था के लिए सिपाही राघवेंद्र और गोविंद राणा की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें से एक नगर चौकी और दूसरा तिवारी देवीगंज चौकी में तैनात बताया जा रहा है।
आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मी जिस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किए गए थे, वहां रहने के बजाय डांस कार्यक्रम देखने पहुंच गए। इसी दौरान मेले में मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन से उनका वीडियो बना लिया।
#कौशाम्बी में बाल बालाओं का #डांस देखना पड़ा महंगा !
ड्यूटी के दौरान वर्दी में मंच के सामने बैठकर डांस देखने वाले 2 हेड #कांस्टेबल लाइन हाजिर।
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के हब्बूनगर मेले में ड्यूटी पर तैनात थे हेड कांस्टेबल राघवेंद्र और गोविंद।#वायरल_वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी… pic.twitter.com/fCIsVOu69A
— Anand Mishra (@AnandMi38424236) September 17, 2026
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
वीडियो रिकॉर्ड होने के बाद उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। कुछ ही समय में यह वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगा। वीडियो में पुलिस की वर्दी पहने कर्मियों को डांस कार्यक्रम देखते हुए दिखाया गया है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे। खास तौर पर यह सवाल उठाया जा रहा है कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान कार्यक्रम देखने में कैसे व्यस्त हो गए।
एसपी ने लिया मामले का संज्ञान
वायरल वीडियो अधिकारियों तक पहुंचने के बाद मामले का संज्ञान लिया गया है। SP सत्यनारायण प्रजापत ने भी वीडियो को लेकर जांच की बात कही है। एसपी के मुताबिक, वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह साफ नहीं है कि वीडियो किस समय और कितनी देर का है। पुलिस अधिकारियों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में दोनों पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई की जाती है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के चार मेडिकल कॉलेजों में 62 प्रतिशत SC आरक्षण पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार को अवमानना का नोटिस


Download Android App
Download iOS App




