केशव मौर्य का सपा पर पलटवार, कहा- स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों के पीछे अखलेश यादव की प्लानिंग

Summary :

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से बदरीनाथ मंदिर को लेकर दिए गए बयान के बाद बीजेपी ने हमला बोला है,

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से बदरीनाथ मंदिर को लेकर दिए गए बयान के बाद बीजेपी ने हमला बोला है, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर प्रहर है, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि विवादित बयान 2024 में सपा के अंत के लिए काफी है।
सपा की कथनी और करनी में फर्क है
यही नहीं केशव मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया है, उन्होंने कहा कि सभी आपत्तिजनक बयानों के पीछे अखिलेश यादव की योजना है, समाजिक एकता को मजबूत करने की जरूरत है, सपा की नीति और नियत सही नहीं है, राजनीतिक दलों का काम जनता की सेवा है।
जानिए स्वामी प्रसाद  ने क्या दिया था बयान जिसपर हो रहा है बवाल
बता दें  कि स्वामी मौर्य ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में ज्ञानवापी मस्जिद मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि बदरीनाथ मंदिर आठवीं सदी तक बौद्ध मठ था जिसे आदि शंकराचार्य ने हिंदू मंदिर में परिवर्तित किया था,  उनके बयान पर राजनीतिक नेताओं से लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का आक्रोश बढ़ गया है।
 मौर्य ने कहा, किसी की भी आस्था  को नहीं पहुंचाए ठेस
मौर्य ने कहा, आखिर मिर्ची लगी न, अब आस्था याद आ रही है. क्या औरों की आस्था, आस्था नहीं है? सपा नेता ने कहा कि किसी की आस्था को चोट न पहुंचे, इसलिए उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त, 1947 के दिन जिस भी धार्मिक स्थल की जो स्थिति थी, उसे यथास्थिति मानकर किसी भी विवाद से बचा जा सकता है, उन्होंने कहा, अन्यथा, ऐतिहासिक सच स्वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए, आठवीं शताब्दी तक बदरीनाथ बौद्ध मठ था, उसके बाद बदरीनाथ धाम हिन्दू तीर्थस्थल बनाया गया, यही सच है।

Desk Team