Deepika Padukone बनी Ranveer Singh की सबसे बड़ी चीयरलीडर, खास अंदाज में RARKPK को किया प्रमोट

Summary :

एक्टर रणवीर सिंह और अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ शनिवार को मुंबई के एक पीवीआर में अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी देखने पहुंचे। इस दौरान दीपिका पादुकोण एक अलग अंदाज में नजर आई।

रणवीर सिंह अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेमी कहानी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट की जोड़ी दूसरी बार साथ आई है। रणवीर और आलिया की फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म से करण जौहर ने करीब सात साल बाद अपनी फिर से डायरेक्टर के तौर पर वापसी की है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच रणवीर अपनी रियल लाइफ रानी यानी दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म देखने निकलें।
दीपिका और रणवीर को मुंबई के एक पीवीआर के बाहर कैप्चर किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान रणवीर से ज्यादा दीपिका पादुकोण के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दरअसल, रणवीर की मूवी देखने पहुंची दीपिका एक अलग ही अंदाज में नजर आई। इस दौरान सबसे ज्यादा दीपिका के आउटफिट पर लोगों के नजरें ठहर गईं। 
अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी देखने पहुंचे रणवीर सिंह ने अपने ऑल ब्लैक लुक से एक बार फिर सबको इंप्रेस किया। वहीं, डेनिम जैकेट, मैचिंग जींस और सफेद शर्ट में दीपिका पादुकोण किलर लग रही थीं। मगर दीपिका की डेनिम जैकेट ने हर किसी का दिल जीत लिया। जैसे ही दीपिका अपनी कार में बैठने के लिए मुड़ी उनकी जैकेट पर पति रणवीर सिंह की कलरफुल तस्वीर देखने को मिली। रणवीर की ये तस्वीर उनकी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की है।

अक्सर रणवीर सिंह को दीपिका का हौसला बढ़ाते हुए या फिर उनकी तारीफों के पुल बांधते देखा जाता है लेकिन इस बार दीपिका पादुकोण के इस लवली जैस्चर ने फैंस को इंप्रेस कर दिया है। हर कोई दीपिका का ये अंदाज काफी पसंद आया है और लोग वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। दीपवीर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें यूं ही  बी-टाउन का पावर कपल नहीं कहा जाता है।
सोशल मीडिया पर लोग दीपिका के इस खास अंदाज में पति रणवीर की फिल्म को प्रमोट करने की खूब तारीफ कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म जवान में खास रोल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा दीपिका फिल्म फाइटर में पहली बार ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी अहम रोल में देखेंगे।

Desk Team