उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव के लिए अब बस कुछ ही दिन रह गए है। ऐसे में धीरे-धीरे प्रदेश की सियासत गरमाती जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ‘समाजवादी’ नहीं बल्कि ‘तमंचावादी’ हैं।
योगी ने ट्वीट कर अखिलेश को घेरा, कहा-
एक ट्वीट में उन्होंने अखिलेश यादव की ‘जिन्ना’ वाली टिप्पणी की खिंचाई करते हुए कहा: जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वंय को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में ‘तमंचावाद’ दौड़ रहा है।
जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए।वे स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में ‘तमंचावाद’ दौड़ रहा है।— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 25, 2022
नाहिद हसन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नाहिद हसन को पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित करने के लिए सपा की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, यही उनका सामाजिक न्याय है। यूपी विधायक नाहिद हसन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में शामली से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
मुख्यमंत्री योगी ने विरोधियों पर बोला था हमला
वहीं, इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पलटवार कर सपा और बसपा का नाम लिये बिना ही कहा कि विपक्षी दल जब सत्ता में होते हैं तब कोई काम नहीं करते हैं और चुनाव आने पर आरोपों के तीर चलाने लगते हैं। योगी ने ट््वीट कर तंज कसा, ‘‘ एक कहावत है, ‘करें न धरें, तरकस पहने फिरें’..। पूरे विपक्ष का यही हाल है। सत्ता में रहे तो कुछ करा न धरा, अब चुनाव के समय सब ‘तरकस’ पहने फिर रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



