लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के लिए सात उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है। बीजेपी ने भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा। वहीं प्रवीण निषाद संतकबीर नगर से चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में प्रवीण निषाद सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
बीजेपी ने सात उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता, अंबेडकर नगर से मुक्त बिहारी, संतकबीर नगर से प्रवीण निषाद, गोरखपुर से रवि किशन, देवरिया से रमापति राम त्रिपाठी, जौनपुर से केपी सिंह और भदोही से रमेश बिंद के नाम शामिल हैं। संतकबीर नगर सीट से मौजूदा सांसद शरद त्रिपाठी का बीजेपी ने इस बार टिकट काट दिया है।
अखिलेश सरकार की तुलना में बीजेपी सरकार अच्छा काम कर रही है : रवि किशन
हालांकि पार्टी ने उनकी जगह उनके पिता रमापति राम त्रिपाठी को देवरिया सीट से प्रत्याशी बनाया है। देवरिया से मौजूदा सांसद कलराज मिश्र पहले ही लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं। ऐसे में कलराज मिश्र की जगह पार्टी ने रमापति राम त्रिपाठी पर दांव लगाया है।


Download Android App
Download iOS App




