Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को 12 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। बसपा ने सरवर मलिक को लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है।
Highlights:
- बसपा ने 12 उम्मीदवारों का किया ऐलान
- राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से सरवर मलिक
- मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया
राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से सरवर मलिक
बसपा की घोषित सूची के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से सरवर मलिक के अलावा गाजियाबाद से नंदकिशोर पुंडीर, अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार बंटी उपाध्याय, मथुरा से सुरेश सिंह को मैदान में उतारा गया है।
ये हैं उम्मीदवारों की लिस्ट
इसके अलावा मैनपुरी से डॉ. गुलशन देव शाक्य, खीरी से अंशय कालरा रॉकी जी, उन्नाव से अशोक पांडेय, मोहनलालगंज से राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान, कन्नौज से इमरान बिन जफर, कौशांबी से शुभ नारायण, लालगंज से इंदु चौधरी, मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।


Download Android App
Download iOS App



