Sitapur News Today: लोकमाता अहिल्याबाई योजना: वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा

Summary :

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक व आर्थिक संबल की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ की शुरुआत की है। बुधवार को खैराबाद स्थित भूमिजा हॉल में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा देखा गया। बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा का अधिकार इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकीं प्रदेश की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा का अधिकार दिया गया है। इससे प्रदेश की एक करोड़…

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के सामाजिक व आर्थिक संबल की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ की शुरुआत की है। बुधवार को खैराबाद स्थित भूमिजा हॉल में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा देखा गया।

बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा का अधिकार

Sitapur News Today
Sitapur News Today

इस योजना के तहत 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकीं प्रदेश की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा का अधिकार दिया गया है। इससे प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी। इसके अतिरिक्त, रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक महिलाओं को एक सहयात्री के साथ बसों में निःशुल्क आवागमन की विशेष छूट दी गई है।

सुलभ आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Sitapur News Today

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश राही ने इसे महिलाओं के सुरक्षित व सुलभ आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि यह निर्णय मातृशक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करेगा।

समारोह में उपस्थित लगभग 800 महिलाओं को साड़ियां व मिष्ठान वितरित किए गए। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर., मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी तथा परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।