उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के सांसद सैयद तुफैल हसन ने लव जिहाद कानून के अपने बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम युवक हिन्दू लड़कियों को अपनी बहन समझे। सपा सांसद ने मुस्लिम युवकों को सलाह दी है कि वो सभी हिन्दू लड़कियों को अपनी बहन समझें।दरअसल मुरादाबाद के सांसद योगी सरकार द्वारा लव-जिहाद पर लाये गए अध्यादेश पर गुरुवार को पत्रकारों को प्रतिक्रिया दे रहे थे।
सपा सांसद ने कहा वो मुस्लिम युवकों से कहना चाहते है कि किसी के बहकावे में न आये, क्योंकि ये ऐसा कानून बनने जा रहा है जिससे कि उन्हें जबरदस्त तरीके से टॉर्चर किया जा सकता है किसी भी प्रलोभन में या लव के चक्कर में न पड़ कर, इस वक्त अपनी जिंदगी बचाये।
जहां लव-जेहाद कानून को सपा सांसद डा.एसटी हसन ने भाजपा का राजनीतिक स्टंट करार दिया है। उन्होंने कहा कि इन्होंने तो एक बीमारी को भी हिन्दू मुस्लिम में बदल दिया। जब कोई राजनीतिक पार्टी इतना गिरा हुआ काम कर सकती है उससे और क्या उम्मीद की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि ऐसे काम राजनीतिक लाभ उठाने के लिए भाजपा अक्सर चुनाव के वक्त करती है।जम्मू कश्मीर में विवादित रोशनी एक्ट की आड में धोखाधड़ी से करोड़ों की जमीन हथियाने के आरोपों के मद्देनजर कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला को एक सुलझा हुआ सीनियर लीडर बताते हुए सांसद ने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकते हैं, क्योंकि उनकी मुलाकात अक्सर संसद में होती है।इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए उससे मालूम चल जाएगा कि कौन दोषी है, अथवा प्रतिद्वंद्वी राजनेताओं को खालिस बदनाम करने का षड्यंत्र तो नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



