उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रिपल मर्डर केस से सनसनी फैल गई है। यहां ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के तौर पर काम कर रही एक महिला को उसके पति ने बैंक के बाहर ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति पहले से ही एक ऑटो में बैठकर महिला का इंतजार कर रहा था और जैसे ही वह कार से बाहर निकली, उसने उस पर फायरिंग कर दी। अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपनी बहन को भी मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
सनसनीखेज बात यह है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस भी लगाया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद खुदकुशी करने की बात कबूली थी। इस ट्रिपल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
व्हाट्सएप स्टेटस में क्या लिखा?
हत्या को अंजाम देने के बाद मृतका दिव्या के पति मानस ने अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस भी लगाया ,इसमें उसने हत्या का कबूलनामा किया। उसने लिखा कि “आज मैनें अपनी पत्नी को मार डाला, क्योंकि उसने मुझे चीट किया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और भरत को सब कुछ पता है।”

मृतका की बहन ने किया ट्वीट
इस हत्याकांड के बाद दिव्या मिश्रा की बहन प्रज्ञा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “अभी अभी फोन आया गोमतीनगर में मेरी बहन को गोली मार दी गई है। लोहिया अस्पताल में है ईश्वर मेरी बहन की रक्षा करे।”
अभी अभी फोन आया गोमतीनगर में मेरी बहन को गोली मार दी गई है….लोहिया में है ईश्वर मेरी बहन की रक्षा करे… @Uppolice @lkopolice @dgpup
— Pragya Mishra (@PragyaLive) August 20, 2026
पारिवारिक विवाद के चलते वारदात को अंजाम
दिव्या और उनके पति मानस के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जो कि फैमिली कोर्ट में विचाराधीन था। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इसी आपसी रंजिश के चलते आरोपी पति बैंक के बाहर पहुंचा था और इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद ऑटो से मौके से फरार हो गया।
पुलिस अब इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि आखिर इस हत्या और आत्महत्या के पीछे की मुख्य वजह क्या थी। इसके लिए परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े हर पहलू को ध्यान में रखकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Also Read: लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंक अधिकारी पत्नी और बहन की हत्या के बाद पति ने खुद को मारी गोली



Download Android App
Download iOS App




