Lucknow Coaching Centre Fire : लखनऊ के अलीगंज के सेक्टर डी में तीन मंजिला इमारत में सोमवार दोपहर को कोचिंग सेंटर में आग लग गई है। घटना के दौरान 6 लोगों की मौत की जानकारी भी सामने आई है. जिसमें कुछ विसुअल्स भी दिखाई दिए आग की लपटें विकराल हो गई. लपटें आसमान में दिखाई दे रही हैं. घटना के दौरान जानकारी मिली कि अन्दर कुछ लोगों के फंसे होने का अंदेशा भी है.
हालांकि इस पर अधिकारीयों ने अपनी जानकारी दी है. उनके अनुसार जिस बिल्डिंग में आग लगी वह न तो कोचिंग सेंटर था न ही लाइब्रेरी. बल्कि वहाँ पर एक गेमिंग जोन का ऑफिस था जिस के भीतर लोग काम कर रहे थे. बता दें इस इमारत में पेट शॉप, कोचिंग सेंटर व सेलून का काम चलता था.
कैसे लगी आग
बता दें, जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसके नीचे एक दुकान है जो पेट शॉप है. सबसे पहले तीसरी मंजिल पर आग लगी. देखते ही देखते आग फैल गई और गेमिंग जोन व कोचिंग सेंटर को चपेट में ले लिया. उस वक्त कई लोगों के अन्दर फंसे होने की बात सामने आई.
घटना घटते ही मुस्तैदी से आसपास के लोगों ने सूचना दमकल को दी. मौके पर पहुंची दमकल की लगभग 10 गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए हैं। सीएम योगी ने आग की घटना को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए. उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए हैं
पुलिस के अनुसार
पुलिस के अनुसार बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक पेट शॉप चल रही थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर एक गेमिंग जोन व कोचिंग सेंटर थे. इस गेमिंग जोन में कर्मचारी गेम्स से संबंधित सॉफ्टवेयर तैयार करने का काम करते थे. वहीं कोचिंग सेंटर में छात्र पढ़ते थे. आग लगने के बाद ऊपरी मंजिल पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग और धुएं के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए थे. अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोगों को इमारत के छज्जों और ऊपरी हिस्से का सहारा लेना पड़ा. घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई.


Download Android App
Download iOS App




